नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुनेश पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव नगला भानचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 26 फरवरी की शाम 6 बजे करीब उनका पुत्र शिवकुमार होली का सामान लेने के लिए गांव बाजिदपुर गया था। इस दौरान उसे गांव खिजरपुर निवासी विशाल एवं अनिल मिले । जिन्होंने शिवकुमार से बाइक द्वारा गांव छोड़ने को कहा । शिव कुमार उन्हें गांव छोड़ने को गया । जहां विशाल पुत्र राजबहादुर ,विवेक पुत्र सुनील कुमार ,अनिल कुमार , सुनील कुमार पुत्रगण नेपाल सिंह , राज बहादुर पुत्र ख़मान सिंह ने गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से शिव कुमार पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment