
हाथरस। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद में आबकारी टीम एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बस स्टैंड, लाडपुर रोड, जलेसर अड्डा आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ढाबों, होटलों आदि की विशेष अभियान चलाकर सघन तलाशी ली गई।
इस दौरान जलेसर रोड स्थित बजरंग ढाबा के परिसर से 8 पीएम ब्रांड की विदेशी मदिरा के 47 क्वार्टर (लगभग 1पेटी) की बरामदगी करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में 1आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक सदर, योगेंद्र सिंह उपनिरीक्षक चामड़ गेट पुलिस चैकी मय आबकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।









