निजी सचिव रानू पंडित के बाबा के निधन पर दी श्रद्धांजलि


हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट ऊर्जा मंत्री रहे स्वर्गीय पं. रामवीर उपाध्याय व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित के बाबा का निधन हो जाने पर उनके पैतृक गांव में पहुंच कर समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित के बाबा का निधन हो जाने पर उनके पैतृक गांव में पहुंच कर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित एवं जिला हाथरस टेंट, लाईट कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश पंडा व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने उनके बाबा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसभा में पहुंच कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवगंत की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की इच्छा शक्ति दे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment