गांव गदाखेडा में बढ़ी बिजली की क्षमता, अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, गांव में स्थापित हुआ दूसरा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर, घंटों की मशक्कत के बाद मिली सफलता

गांव गदाखेडा में लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए विद्युत विभगा ने गांव में विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की ओर से गांव में एक और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
एसडीओ आशीष रत्न के अनुसार गांव में पहले से ही 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आबादी और बिजली के उपकरणों की बढ़ती संख्या के कारण यह पर्याप्त नहीं था। आए दिन होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान थे। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा विभाग से समस्या के निदान की गुहार लगाई। और समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। गांव में नया ट्रांसफार्मर रखने का कार्य आसान नहीं था। गांव की चलती मुख्य सडक और तकनीकी अड़चनों के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार टीम ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने में सफल रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए आपूर्ति भी बाधित रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दूसरे ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव का लोड अब विभाजित हो जाएगा। इससे न केवल फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों की समस्या खत्म होगी, बल्कि ग्रामीणों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस दौरान टीजी-2 ललित सेंगर, लाइनमैंन भूपेन्द्र कुमार, सुधरी कुमार अजयकांत पाठक, विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment