सिकंद्राराऊ गत वर्षांे की भांति इस वर्ष भी कस्बा में परंपरागत तरीके से शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी के पावन पर्व पर धूमधाम के साथ रंगभरनी एकादशी मेला निकाला गया । मेले का शुभारंभ मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। मेले में दर्जनों झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में हुलियारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान उड़ रहे अमीर गुलाल एवं पुष्पों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। मेले में डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए। मेले में आगे आगे माँ काली की झांकी करतब दिखाती हुई चल रही थी। ऊँटों पर सवार हुरियारे श्रद्धालुओं पर अमीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। वहीं मेला में भोले नाथ का स्वरूप भूत प्रेतों के साथ औघड़ नृत्य करते चल रहे थे। जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेला मोहल्ला बगिया बारहसैनी, ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, दमदमा, महल दरवाजा, गौसगंज, नौरंगाबाद, हुरमतगंज बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, नयागंज बाजार, रोशनगंज, जी टी रोड आदि मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह- जगह मेले का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। मेले में शामिल राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार नृत्य कर लोगों को अपनी ओर मोहित कर रहे थे। आज बिरज में होली है रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे आदि गीत लोगांे को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मोहल्ला बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर पर पहुँचकर हुआ। मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, सीओ जे एन अस्थाना, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। इस मौके पर गौरव वाष्र्णेय, विनय वाष्र्णेय, शुभम वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, पंकज पचैरी, प्रवीण कुमार वाष्र्णेय डोबी भाई, मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, गिरीश मोहन गुप्ता, सूरज वाष्र्णेय, नीरज वैश्य, वैभव वाष्र्णेय, निधिश राज वाष्र्णेय, अखिल वाष्र्णेय, राजू वाष्र्णेय,बंटी वाष्र्णेय, नीतीश वाष्र्णेय, देव वाष्र्णेय, सचिन वाष्र्णेय, राजकुमार वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, विशाल दरगढ, अमितेश वाष्र्णेय, लकी शर्मा, मयंक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।












