राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का धरना रहा जारीः समर्थन

हाथरस यूजीसी बिल एवं एससी एसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना आज 22 वें दिन भी जारी रहा। उन्हें आज कई सगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अपना समर्थन दिया गया है।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना को आज अनुज त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, छेदेलाल तिवारी मंडल संरक्षक, कुलदीप पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जनसंघ लखनऊ व उनकी टीम, डॉ. विनीतानंद आचार्य कथा प्रवक्ता के अलावा उनके समर्थन में सैकड़ों समर्थकों एवं समाज के लोगों की भीड़ जुट रही।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सवर्ण परिषद पंकज धवरैय्या के नेतृत्व में दिल्ली को पदयात्रा का प्रस्थान होना था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें व उनके समर्थकांे को हाउस अरेस्ट कर लिया था और तभी से वह अपने घर के बाहर बैठकर धरना दे रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment