
सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव एदलपुर बरी चैराहे के पास आज एक साइकिल सवार 11 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरनाम एदलपुर निवासी 11 वर्षीय शौर्य पुत्र सोनू आज दोपहर अपने गांव से बाजार की ओर साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की खबर से घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान की। मृतक किशोर शौर्य के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। होली के त्योहार पर इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम है।









