
मडराक के ईडन पार्क मैदान में को दस बजे से खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में दाऊ बाबा की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सोमवार की देर शाम मैच के शुभारंभ पर खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की गई। दाऊ बाबा टीम के आॅनर कृष्णकांत वार्ष्णेय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर राष्ट्रगान कराया, जिसके बाद विधिवत खेल शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दाऊ बाबा की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। टीम की ओर से सोनू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 37 रन बनाए। इस जीत में टीम के सभी खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से हरवेश कुशवाहा, पवन, विक्की गुप्ता, दीपेश कश्यप,रोहित माहेश्वरी, प्रयाश वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, रोहित शर्मा डब्बू वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे.









