
हाथरस। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा आज होटल व ढ़ाबों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा भोजन में थूक मिलाकर परोसने एवं होटल प्रबंधन की संभावित संलिप्तता को लेकर कठोर कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी के नाम कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा जिलाधिकारी को होटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिलाधिकारी के नाम सौंपे गये ज्ञापन में आरोप लगाते व मांग करते हुए कहा गया है कि मधुगढ़ी क्षेत्र में स्थित एक निजाम होटल पर कार्यरत कर्मचारी, होटल मालिक व उसके पुत्रों द्वारा रोटियों में थूक मिलाकर भोजन परोसने का अत्यंत आपत्तिजनक, अमानवीय एवं जन-भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य एक वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है। उक्त वीडियो में यह कृत्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिससे न केवल खाद्य-सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन होता है, बल्कि धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचती है। वीडियो में होटल के अन्य कर्मचारियों तथा मालिक की संभावित संलिप्तता/ लापरवाही भी परिलक्षित होती है, जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो जाता है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह कृत्य आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ है तथा इससे क्षेत्र में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। उन्होंने मांग की है कि उक्त प्रकरण की तत्काल उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए। दोषी तथा होटल प्रबंधन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।
होटल को सील/लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी प्रशासनिक कार्यवाही की जाए। जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से क्षेत्र के अन्य होटलों/ढाबों की भी औचक जाँच कराई जाए। इससे पूर्व भी मधुगढ़ी में बादशाह होटल का प्रकरण भी संज्ञान में आया था। उस पर अभी तक क्या कार्यवाही हुई। जिस कारण जिहादी मानसिकता का कृत्य बार बार हो रहा है। दोनों प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज है। अगर प्रारंभ में कठोर कार्यवाही हो गई होती तो इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होती। प्रशासन इस गंभीर विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं न्यायसंगत कार्यवाही करेगा। ऐसा न होने पर संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में शिवम शर्मा जिला सह सुरक्षा प्रमुख, तरुण जिला सह मीडिया प्रभारी, संजय गर्ग नगर अध्यक्ष, विजय गुप्ता नगर सह उपाध्यक्ष, अभिषेक, विशाल शर्मा, रॉकी शर्मा, संजय सिंह, अनिकेत पंडित, करण शर्मा, कान्हा शर्मा, देवेश, कमल शर्मा, चिंटू यादव, राहुल चैधरी, दीपक चैधरी, तरुण पंडित, सनी कश्यप, विशाल कश्यप, शिवम् अग्निहोत्री, अक्का पहलवान, आकाश ठाकुर, कन्नू ठाकुर, डीके चैधरी तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।









