कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के चैंबरों के पास पार्क में शहर के प्रतिष्ठित परिवार मायानाथ परिवार ने करायी मां सरस्वती की विधिवत स्थापनाःहवन यज्ञ


हाथरस। मथुरा रोड स्थित नई कलेक्ट्रेट में आज अधिवक्ताओं के चैंबरों के पास बने पार्क के मध्य में शहर के प्रमुख परिवार मायानाथ परिवार द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती का मंदिर बनवाकर उनकी प्रतिमा कोविधिवत स्थापित कराया गया है।


मथुरा रोड पर नई कलेक्ट्रेट प्रांगण में आज अधिवक्ताओं के चैम्बरों के मध्य बने पार्क में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक घराने मायानाथ परिवार द्वारा बनवाये गए मंदिर में माता सरस्वती की प्रतिमा की प्रतिष्ठा धूमधाम से करायी गई है। इस मौके पर प्रतिमा स्थापना समारोह की शुरुआत माता सरस्वती के हवन यज्ञ से हुई। हवन में कलेक्ट्रेट बार के एसोशियेसन के अध्यक्ष कमल प्रकाश सेंगर और सचिव नरेन्द्र कुमार शर्मा अन्य अधिवक्ताओं द्वारा भाग लिया गया तथा उन्हीं की देखरेख में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर आयोजित यज्ञ में कलेक्ट्रेट बार के सभी अधिवक्ताओं के अलावा मायानाथ परिवार के सभी सदस्यों ने भी भाग लिया। जिसमें नरेश कुमार वाष्र्णेय, मदन गोपाल वाष्र्णेय, कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय, अमित वाष्र्णेय, श्रीमती रेनू वाष्र्णेय, श्रीमती मीरा वाष्र्णेय, श्रीमती गुंजन वाष्र्णेय, श्रीमती उमा वाष्र्णेय, आर्यन वाष्र्णेय, माधव वाष्र्णेय, यूनिक वाष्र्णेय, प्रांजुल वाष्र्णेय, पार्थ वाष्र्णेय, केशव वाष्र्णेय, जय वाष्र्णेय, लावण्या वाष्र्णेय आदि द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के अंत मे प्रमुख युवा उद्योगपति मदन गोपाल वाष्र्णेय, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती पौरुष एड., राधा माधव शर्मा एड., सुनील कुमार वर्मा एड., दिनेश चंद्र शर्मा टीटू एड., हरिओम शर्मा एड., भागीरथ शर्मा एड. के अलावा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अन्य तमाम अधिवक्ता भी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment