वाष्र्णेय युवा महिला मंडल के सत्र 2025-26 का समापनःनई टीम चुनी

शादी का सीजन है थीम पर महिलाओं ने किया धमाल


हाथरस। वाष्र्णेय युवा महिला मंडल द्वारा वर्ष 2025-26 सत्र का समापन बहुत ही धूमधाम से शहर के एक रेस्टोरेंट पर किया गया और कार्यक्रम में शादी का सीजन है तो शादी की थीम पर ही रखा गया।
वाष्र्णेय युवा महिला मंडल द्वारा वर्ष 2025-26 सत्र के आयोजित समापन समारोह में सभी ने शादी का सीजन है थीम पर विवाह में होने वाली सभी रस्मों पर गेम खेले और प्राइज जीते। इस कार्यक्रम में एक सुंदर से जोड़े के रूप में दुल्हा बनकर नम्रता वाष्र्णेय और दुल्हन बनकर वंदना वाष्र्णेय ने सबके साथ खूब मस्ती की। अध्यक्ष सविता आंधीवाल, सचिव प्रज्ञा निर्देश वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष अनुपम वाष्र्णेय ने सभी सदस्यों को कपल फोटो फ्रेम कराकर स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया।


कार्यक्रम में मंडल की नयी टीम भी सभी की सहमति से चुनी गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष आरती वाष्र्णेय, सचिव नम्रता वाष्र्णेय व कोषाध्यक्ष वंदना ववाष्र्णेय चुनीं गईं। नवनिर्वाचित टीम का सभी महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में दीपिका वाष्र्णेय, नीलम वाष्र्णेय, गीता वाष्र्णेय, वंदना गोटेवाल, सीमा वाष्र्णेय, शिखा वाष्र्णेय, पूजा वाष्र्णेय, रिचा वाष्र्णेय, एकता वाष्र्णेय, आरती वाष्र्णेय, नम्रता वाष्र्णेय, पुष्पा वाष्र्णेय, दीक्षा वाष्र्णेय, मोनिका वाष्र्णेय, रूपम वाष्र्णेय, श्वेता वाष्र्णेय, पूनमवाष्र्णेय, देवा वाष्र्णेय, आशा वाष्र्णेय, सरिता वाष्र्णेय, रेखा वाष्र्णेय, कुमकुम वाष्र्णेय, डॉ. मोहिनी वाष्र्णेय, शालिनी वाष्र्णेय, शोभा वाष्र्णेय, साधना वाष्र्णेय, यशी वाष्र्णेय, सविता वाष्र्णेय, दीपिका वाष्र्णेय, रेखा वाष्र्णेय आदि उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment