होटल संचालक परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडलःआरोप


हाथरस। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में मौहल्ला मधुगढी स्थित होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी के रमनपुर स्थित आवास पर मिलने पहुंचा और प्रतिनिधिमंडल ने अंसारी परिवार से कथित चैथ वसूली और मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं उन्होंने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
सपा नेता रामनारायण काके के मुताबिक निजाम होटल के संचालक शहाबुद्दीन अंसारी और उनके दोनों बेटों ने बताया कि 21 फरवरी की शाम को कुछ लोग उन्हें घर से उठाकर ले गए थे। उनका आरोप है कि उनसे चैथ मांगी गई और पैसे न देने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से तमंचा मुंह पर तान दिया गया। उनका यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें होटल में थूक लगाकर रोटी बेचने का झूठा आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में उन्हीं लोगों ने उन्हें थाने में बैठा दिया, जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच भी नहीं की। होटल संचालक अंसारी परिवार का आरोप है कि सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त लोगों ने उनसे जबरदस्ती झूठ बुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने मना किया तो उनका बुरा हाल कर दिया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं और पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक से परिजनों के साथ मुलाकात करेंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, पूर्व महासचिव डॉ. राधेश्याम रजक, शहरअध्यक्ष मदन मोहन, चिंकू शर्मा, अकील कुरैशी, सहवाज खान, मोहित कश्यप, नरेश कुमार दिवाकर, विनोद कुशवाहा, नेमपाल प्रजापति, आजाद कुरेशी, अशोक शर्मा, मनीष चैधरी, राहुल सागर, रामकुमार उर्फ गुड्डा पुजारी, योगेश समाधिया और पिंटू दिवाकर आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment