
हाथरस। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना आज 17 वें दिन भी जारी रहा। यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में वह अपने घर कंचन नगर के बाहर धरने पर बैठे हैं।
इस दौरान राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या ने कहा कि उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वह सवर्ण समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धवरैय्या ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन चाहता है कि वह अपना धरना समाप्त कर दें। इसी साजिश के तहत उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जिस ऑडियो के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है, वह एआई जेनरेटेड और फर्जी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा की जा रही ऐसी साजिशों से वे झुकेंगे नहीं और सवर्ण समाज के हितों की आवाज उठाते रहेंगे।









