आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चैधरी बैठक कर दिए निर्देश

अलीगढ़/हाथरस-10 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व एवं रमजान माह एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ प्रभाकर चैधरी द्वारा सयुक्त रुप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ प्रभाकर चैधरी द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए निर्देशों के क्रम में स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु स्नान घाटों पर समुचित जल बैरीकेडिंग, गहरे पानी की पट्टिका-खतरा चिन्ह लगाया जाये तथा प्रभावी भीड़ नियन्त्रण सुनिश्चित किया जाये । विशेषकर जनपद कासगंज में गंगा घाटो पर किसी व्यक्ति के डूबने की घटना ना हो पाए इस सम्बन्ध में समुचित बैरिकेडिग, फ्लड़ पीएसी, गोताखोरों की व्यवस्था पू्र्व से व्यवस्था कर ली जाए। इसी प्रकार पूर्व में कांवडियो, श्रृद्धालुओं के साथ गठित एक्सीडेन्ट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कावडियो के मार्ग में भारी वाहन का पूर्णत प्रवेश वर्जित/ट्रैफिक ड़ायवर्जन करने एवं कावडियों के लिए एकल मार्गीय व्यवस्था करने के साथ ही सम्बन्धित विभाग को सड़को पर गढ्ढो की मरम्मत व विद्युत पोल, बिजली तार को सही करानें एवं घाटो की साफ सफाई के निर्देश दिये गये।
आयोजको शिविर प्रबन्धको भण्डारा प्रबन्धको के साथ गोष्ठी कर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिये गयें। जनपदो के जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा घाटो व एवं मार्गो के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया। कावडियों के आवागमन के मार्गो पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सुरक्षा/यातायत व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों की पार्किग/ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट/होल्डिंग एरिया आदि चिन्हित कर समुचित पुलिस/यातायात प्रबन्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। धार्मिक स्थल/मन्दिर जहां जलाभिषेक के कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां पर समुचित पुलिस प्रबन्ध तथा जनपद में उपलब्ध जनशक्ति तथा संसाधनों का पूर्णरुपेण उपयोग किया जाये।
होटल, धर्मशालाओं, सराय, भीड़-भाड़ वाले स्थानों इत्यादि पर भी सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये, थाने पर मौजूद पीआरबी-112 की गाड़ियों के रुट अपेक्षानुसार परिवर्तन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
रमजान माह के दृष्टिगत विशेष सतर्कता रखते हुए पुलिस बल का रणनीतिक रुप से व्यवस्थापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं समस्त धार्मिक व्यक्तियों, आयोजकों, धर्मगुरुओं, पीस कमेटी, सिविल डिफेंस, व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ अविलम्ब गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहारो के दृष्टिगत फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी करने हेतु निर्देशित किया गया।
परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था, ध्वनि नियंत्रण एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। परीक्षाओं के दौरान अराजकता फैलाने, अफवाह फैलाने, कानून तोड़ने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि बोर्ड परीक्षाएं एवं महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, शांति और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो सके।









