सरस्वती डिग्री काॅलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर दिल्ली में एक्सीलेंस इन फिजिकल एजुकेशन अवार्ड से कैप्टन स्वतेन्द्र सिंह सम्मानित


हाथरस। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के 8 वें नेशनल अवार्ड का आयोजन दिल्ली के कन्वेंशन हॉल में किया गया। जिसमें पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यों के फिजिकल एजुकेशन तथा खेलकूद के प्रोफेसर, अध्यापक तथा खिलाड़ी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर शहर के सरस्वती महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. (कैप्ट.) स्वतेन्द्र सिंह को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तथा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के अध्यक्ष डॉ. ए.के. उप्पल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। प्रो. (कैप्ट) स्वतेन्द्र सिंह ने शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद में इन्होंने कई रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।
प्रो. (कैप्टन) स्वतेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में वर्तमान में तीन स्कॉलर अपनी पीएचडी कर रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रो. (कैप्टन) स्वतेंद्र सिंह 52 वर्ष की आयु में एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, साउथ एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप तथा अन्य कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। सरस्वती महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर होने के अतिरिक्त वह 9 यूपी बटालियन में सहायक एनसीसी अधिकारी भी हैं। प्रो. (कैप्टन) स्वतेंद्र सिंह को शारीरिक शिक्षा में अपने इस उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्सीलेंस इन फिजिकल एजुकेशन एंड लीडरशिप अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पीयूष जैन (पीईएफआई के सचिव) के दिशा निर्देश अनुसार हुआ। प्रोप (कैप्टन)स्वतेंद्र सिंह कि इस उपलब्धि के लिए सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा प्रबंध समिति तथा 9 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने बधाई दी हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment