
हाथरस-10 फरवरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि कल 11 फरवरी को है और भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, नगर पदाधिकारी, सभी सभासद,नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों सभी से अनुरोध है कि इस अवसर पर उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर उनकी पुण्यतिथि मनाएं। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं के पास छविचित्र उपलब्ध न हो वह हमारी दुकान से अथवा महामंत्री दिनेश शर्मा की दुकान से छविचित्र प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यक्रम के फोटो सरल एप, जिला कार्यालय अथवा मेरे व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेज सकते हैं।









