बाइक ने दो युवकों को रौंदा, घायल ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित बाह्य न्यायालय के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे दो लोगो को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का उपचार अलीगढ़ में प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पत्नी ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीना कुमारी पत्नी प्रेमकांत निवासी देवी नगला असदपुर क्याम जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 29 जनवरी की दोपहर एक बजे करीब उनका पति प्रेमकांत अपने रिश्तेदार हेमंत कुमार के साथ बाह्य न्यायालय के निकट खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने दोनो लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment