
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दो लोग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के भतीजे ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
योगेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव चरेती थाना जवां जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 30 जनवरी की शाम सात बजे करीब उसके चाचा यशपाल पुत्र बाबूलाल अपने मित्र गौरव पुत्र जगदीश के साथ बाइक पर सवार होकर कासगंज से आ रहे थे । जैसे ही बाइक सवार गांव
खेमगढ़ी के पास पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दो लोग एवं वहां पहले से खड़े पंकज और बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गए । चारो घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









