
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे आभूषण भी ले गई है। किशोरी के भाई ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है गत 7 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे करीब उसकी 17 वर्षीय बहन को संतोष कुमार पुत्र किशनपाल सिंह निवासी गांव टीकरी खुर्द अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे स्वर्ण आभूषण भी ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किशोरी की तलाश में जुट गई है।









