15 को सिकंदराराऊ में निकलेगी धूमधाम के साथ शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा

सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को कस्बा में शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी । यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कर होगा । यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरेगी । कस्बा भ्रमण के बाद यात्रा का समापन गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर होगा। यात्रा को लेकर आयोजक तैयारियों में जुटे हुए है और जमकर प्रचार प्रसार कर रहे है। आयोजको ने शिव भक्तो से यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment