भिन्तर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः सनसनी


हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में भारी सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव भिन्तर में करीब 28 वर्षीय युवक लोकेश पुत्र सुनील जो कि मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव शियावरी का निवासी था। बताया जाता है लोकेश पिछले कुछ समय से भिंतर गांव में अपनी बुआ के यहां रह रहा था और चार पहिया वाहन चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कल सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर फिरोजाबाद से उसके परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment