घटना में एक पक्ष से दंपती हुई घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा के जीटी रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों में जमकर लाठी डंडे चले । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई । घटना में एक पक्ष से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।
बताया जाता है कि शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते जी टी रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए । पहले दोनों पक्षों में जमकर मुंहबाद हुआ। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष से लाठी डंडे निकल आए और आपस में चलने लगे । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना में एक पक्ष से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ प्रसारित हो रहा है। मोबाइल वीडियो में साफ दिख रहा है कि काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा।












