निस्वार्थ सेवा की प्रेरक यात्रा-पत्रिका संस्करण-5 का भव्य विमोचन

हाथरस-9 फरवरी। निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक पत्रिका संस्करण-5 का भव्य विमोचन समारोह रविवार को शहर के टालीवाल धर्मशाला में बहुत ही हर्ष, उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों को समाज के सामने सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक विष्णु अग्रवाल और मुख्य अतिथि एडीजे हर्ष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा द्वारा भगवान श्रीराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद पत्रिका का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ।
वार्षिक पत्रिका संस्करण-5 में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा पूरे वर्ष किए गए विभिन्न सेवा कार्यों जैसे रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना, मूक पशुओं की सेवा, रक्तदान शिविरों का आयोजन, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहायता, अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार तथा अन्य अनेक जनहितकारी गतिविधियों का विस्तृत, प्रेरणादायक और तथ्यपूर्ण विवरण दिया गया है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि निस्वार्थ सेवा संस्थान केवल एक संस्था नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार और समर्पण की एक जीवंत सोच है, जिसका लक्ष्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है और यह पत्रिका उसी संकल्प को दर्शाती है। साथ ही निस्वार्थ सेवा संस्थान ने अपनी पूर्व परंपरा का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद एवं असहाय दिव्यांग बाबा को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने संस्थान के निरंतर सेवा कार्यों की खुले दिल से सराहना की और पत्रिका को समाज के लिए उपयोगी, प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश देने वाली बताया। पत्रकारों ने कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य कर रहा है, वह अन्य सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में संस्थापक विष्णु अग्रवाल ने पत्रिका के संपादन मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्करण-5 न केवल संस्थान की उपलब्धियों का लेखा-जोखा है, बल्कि यह युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम भी है। समारोह में सदस्यों और अतिथियों ने पत्रिका की विषय वस्तु, प्रस्तुति और संदेश की सराहना की तथा भविष्य में संस्थान के कार्यों में और अधिक सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कॉर्डिनेटर चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग सहित ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, डॉ. रंगेश शर्मा, स्वदेश वाष्र्णेय, रितिक बंसल, टेकपाल कुशवाहा, दीपांशु वाष्र्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, सुनील कुमार, मुकुंद मित्तल आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment