
सिकन्द्राराऊ-9 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों को दो नामजद युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 4 फरवरी की सुबह 9 बजे करीब उनकी 18 वर्षीय एवं 15 वर्षीय पुत्री शौच करने को गई थी। इस दौरान दोनों पुत्रियों को बाबू एवं अंकित अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुट गई है।









