पुलिस ने एक हत्यारोपी को भेजा जेल

सिकन्द्राराऊ-9 फरवरी । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक हत्यारोपी को रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त मामले की रिपोर्ट मृतक युवक की मां ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार लवली पत्नी स्व. संजय सिंह निवासी गांव माधुरी ने गत 31 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसमे पीड़िता ने कहा था कि गत 19 दिसंबर को शाम 6 बजे करीब गांव के ही पवन पुत्र यतेन्द्र व टिंकू पुत्र नरसिंह ने मेरे पुत्र सोवित को घर से ले जाकर मार दिया है। हत्या करने के बाद उसके शव को गांव में ही रेल की पटरी पर रख दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग टैक्ट्रर लेकर गये थे। ट्रैक्टर पलट गया था। जिससे सोवित की मौत हो गयी थी। हम लोग डर गए थे। हमने सोवित के शव को लाकर रेल की पटरी पर रख दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस दूसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment