सासनी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा दो घायल रेफर

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जैन पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मडराक निवासी मनोज कुमार पुत्र पप्पू अपने बहनोई पंकज निवासी बामन नगला, अलीगढ़ के साथ किसी काम से सासनी आया था जो काम समाप्त करने के बाद अपने घर मडराक लौट रहे था। बताते हैं कि जैसे ही बाइक जैन पेट्रोल पंप के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सहित दोनो जीजा साले सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों केा ऐंबुलेंस के जरिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने क कारण उन्हे अलीगढ मेडिकल रेफर कर दिया गया। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग जाने में कामयाब हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment