मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बढ़वाये नोट

हाथरस- 7 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत आज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा स्थानीय सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने सभी 9 बीएलओ के साथ बैठकर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार पर गंभीर मंत्रणा की गई।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता के अधिकार से वंचित न रहे। पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी, मृत या स्थानांतरित वोटरों के नाम हटाना और नए पात्र वोटरों को जोड़ना है।
श्री शर्मा ने आगे बताया कि मैंने अतुल रज्जाक, नेहा राजपूत, माधुरी गौतम, कविता सिंह, परसोती, दुर्गेश रावत, चांदनी सिंह, मनोज कुमार और प्रबल प्रताप सिंह सभी 9 बीएलओ से वार्ता की तो ज्ञात हुआ कि सुरजोबाई शक्ति केंद्र पर लगभग 520 से अधिक नये पात्र वोटर बनाए गए हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment