कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति को बनाया सेवा का माध्यम- आशीष शर्मा


हाथरस। सविता समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती वाटर वर्क्स स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णगोपाल अजनबी ने तथा संचालन विनेश सविता ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बहुत ही महान नेता थे। मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। राजनीति को उन्होंने सेवा का माध्यम बनाकर उन्होंने दबे कुचले और पिछड़ों के लिए काम किया। ऐसे नेता कभी कभी ही पैदा होते हैं।


इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, सुदामा प्रसाद, डॉ. के.के. वर्मा, सूरजपाल सिंह नेताजी, पुष्पेंद्र छतारीवाल, कैलाश सविता, मक्खनलाल सविता, सोनपाल सिंह फौजी, सुरेशचंद्र, बनीप्रकाश, प्रेमदास, विनोद सविता, ओमप्रकाश गुढ़ेनिया, शिवचरण लाल, सुभाष सविता, संतोष वैद्य, राजेश प्रसाद, अजय कुमार, राजकुमार चितौड़िया, विशाल ठाकुर, संजू सिंह गहराना, धर्मवीर सिंह, भानु, अनिल कुमार, नागेंद्र सविता आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment