दो टैंकरो में भिड़न्तःचालक की मौत


सहपऊ-6 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर बीती रात्रि को दो टैंकरों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों टैंकरों की भिड़ंत में एक टैंकर के चालक की जहां दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनों टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के सहपऊ सादाबाद रोड पर बीती रात्रि को दो टैंकरों में जोरदार भिड़न्त हो गई और इस भिड़न्त में एक टैंकर के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान एटा के थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव पलरा निवासी 40 वर्षीय इतेंद्र कुमार पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। मृतक चालक इतेंद्र कुमार दूध से भरे टैंकर को लेकर जलेसर से सादाबाद की ओर आ रहा था। तभी सामने से आ रहे एक अन्य टैंकर ने उसके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इतेंद्र का टैंकर पलट गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इतेंद्र कुमार विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment