बाइकों की भिड़न्त में तीन घायलःरैफर


सिकंद्राराऊ-6 फरवरी। कस्बा में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जीटी रोड स्थित क्रीड़ास्थल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़न्त हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।सूचना परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
बताया जाता है घायलों में मौहल्ला बारहसैनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वाष्र्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वाष्र्णेय है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। उसकी स्थिति भी नाजुक होने के कारण परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment