भारत विकास परिषद द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह 19 फरवरी को

सासनी विजयगढ़ मार्ग स्थित एस.बी.एस. यूनियन स्कूल, में दिनांक उन्नीस फरवरी दिन गुरूवार को सामूहिक विवाह समारोह का अयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्यारह युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
शुक्रवार को भारत विकास परिषद की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें जानकारी देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शखा अध्यक्ष आचार्य खगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आगामी उन्नीस फरवरी दिन गुरूवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्यारह कन्याओं का कन्यादान कर उन्हें गृहस्थ जीवन में प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमाशंकर शर्मा (लॉर्ड साहब) उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पुलिस कप्तान चिरंजीवी नाथ सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए परिषद की पूरी टीम जुटी हुई है। बैठक में मार्गदर्शक निर्देश वार्ष्णेय, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, और कार्यक्रम महामंत्री डॉ. विकास सिंह, सचिव ज्ञानेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय, कालू पण्डित, अमित ठाकुर, आशीष वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, लक्ष्मण, महेन्द्र देवनिया और हिमांशु वार्ष्णेय आदि सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment