

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अलग-अलग मंडल व बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सघन जनसंपर्क कर लोगों को जागरुक करते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वोट बढ़वाने हेतु जहां प्रेरित किया जा रहा है ।वहीं लोगों से मिलकर उनके वोट भी बढ़वाये जा रहे हैं।। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष /प्रवासी अनुराग अग्निहोत्री ने हाथरस मण्डल के बूथ संख्या 270,271,272 शक्ति केन्द्र पर प्रवास किया। उनके साथ बूथ अध्यक्ष वासुदेव माहौर, दीपक माहौर शक्ति केन्द्र संयोजक मुबीन खान व अन्य कार्यकर्ताओ और बीएलओ के साथ फॉर्म नंबर 6 भरवा कर वोट बढ़वाए गये।।
वहीं आज भाजपा मंडल हाथरस जंक्शन के शक्ति केन्द्र मैंडू के बूथ संख्या 377 पर भाजपा की ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉली माहौर द्वारा वोटर लिस्ट को पढ़कर सुनाते हुए और वोट बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए घर घर जाकर वोट वढवाने की अपील की।। इस दौरान ब्रज क्षेत्र मंत्री/ मंडल प्रभारी श्रीमती डॉली माहौर, मंडल महामंत्री महेश वर्मा, वासुदेव माहौर,शक्ति केंद्र संयोजक नवाब कुरैशी, वूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, वूथ अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा मूवीन खान आदि उपस्थित थे।









