
हाथरस। समाजवादी पार्टी के हाथरस ब्लॉक प्रभारी राजेश नागर व सासनी ब्लॉक प्रभारी रामनारायण काके ने विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर नोटिस तथा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक और विभिन्न एसआईआर सासनी के केन्द्रों पर जाकर जानकारी की गई और जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना व देखा।। सपा नेताओं ने वहां पहुंचकर उपस्थित कर्मचारियों तथा बैठने वाले अधिकारी के बारे में पता किया,लेकिन वहां पर मौजूद नहीं थे। जनता नोटिस लेकर उनके कार्यालय पहुंच रही थी। सपा नेताओं ने संपर्क मोबाइल से किया तो कोई उत्तर नहीं मिला। सपा नेताओं का कहना है कि कि बूथ संख्या 245, क्रम संख्या 429 नोटिस, बूथ संख्या 273 बागला इंटर कॉलेज बूथ संख्या 2, 47 अक्रूर इंटर कॉलेज क्रम संख्या 455 नाजरीन खान ऐसे आदि लोग नोटिस लेकर घूम रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी भेदभाव की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर जाकर लोगों से वार्ता की और शीघ्र ही कार्यालय पर पहुंचकर जानकारी की पूर्ण कागज होने पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अनुरोध किया कि जिलाधिकारी और एसडीएम सदर तत्काल संज्ञान लें। किसी के साथ कोई भी भेदभाव की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए।। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, शहर अध्यक्ष चिंकू शर्मा, जिला सचिव भूपेंद्र उपाध्याय, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, उपाध्यक्ष अकील कुरैशी, सहवाग खान, अजय कर्णावत आदि साथ थे।









