
हाथरस। शहर एवं जिलेभर में फर्राटा भरते बाइक सवार व बाइकों के साइलेंसर मॉडिफाई कराकर पटाखा फोड़ने वालों पर अब पुलिस सख्ती के साथ पेश आ रही है और पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कई बाईको के चालान व साइलेंसर उतरवाए गए हैं।। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी यातायात पुलिस अनूप कुमार द्वारा शहर क्षेत्र में मोडीफाइड साइलेंसर (पटाखा फोडने) वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया । जिसके क्रम में शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान 3 रॉयल इन्फील्ड बुलेट मोटरसाईकिल को मॉडीफाइड साईलेंसर युक्त पाये जाने पर उक्त मोटरसाईकिल का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान कर साइलेंसर उतरवाया गया । मोटर साईकिल रिपयरिंग के दुकान मालिकों को मोटर साइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाने के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया है।









