ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल

सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव फरीदाबाद के निकट गुरुवार को एक तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर को क्षेत्र के गांव नावली लालपुर निवासी 30 भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव फरीदाबाद के पास पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ऑटो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment