नामजदों ने प्रधान पुत्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू में नामजदों ने प्रधान पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली हसायन में प्रधान पति ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अडू निवासी दुर्गपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र अजय कुमार गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण करा रहा था। तभी गांव के ही प्रेमपाल सिंह,अमर सिंह पुत्रगण बाबू लाल , शिवकुमार ,प्रवीण पुत्र सुल्तान सिंह , दिनेश कुमार पुत्र शिवराज निर्माण कार्य को रुकवाते हुए आए। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उनके पुत्र अजय कुमार के साथ मारपीट कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment