सासनी में उमड़ा भगवा जनसैलाब: भव्य बाइक रैली के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का शंखनाद


आगामी विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में सनातन हिंदू समाज के तत्वावधान में आज कस्बा सासनी की सड़कें भगवा रंग में रंग गईं। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य भगवा बाइक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने सहभागिता कर अपनी सांस्कृतिक एकता और संगठन शक्ति का परिचय दिया।। बाइक यात्रा का शुभारंभ निर्धारित स्थल से विधि-विधान के साथ हुआ। शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुशासन रहा। केसरिया ध्वज लिए सैकड़ों बाइकों का काफिला जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, तो दृश्य अत्यंत मनोहारी और उत्साहवर्धक था। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों से होते हुए गुजरी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने छतों और द्वारों से पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।। व्यापारी नेता नीरज वार्ष्णेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा युवा शक्ति ही किसी भी समाज की रीढ़ होती है। धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी न केवल आवश्यक है, बल्कि अनिवार्य है। यह यात्रा सामाजिक समरसता और हमारी संगठनात्मक शक्ति का जीवंत प्रतीक है।​विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने हिंदू संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक सनातनी को इस महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनसंपर्क करें और सम्मेलन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।। यात्रा में मातृशक्ति की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी। जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था, जो आगामी सम्मेलन की सफलता का स्पष्ट संकेत दे रहा है।। बाइक शोभायात्रा को सफल बनाने में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय, विक्की कुशवाहा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुभम उपाध्याय,स्वप्निल भारद्वाज, आशु ठाकुर, शेट्टी दीक्षित आदि का विशेष योगदान रहा।आलोक पचौरी, डॉ. विकास सिंह, हेमंत कौशल,आकाश वार्ष्णेय, सचिन भार्गव, मदन गोपाल, दीपक, अनमोल मिश्रा, दिव्यांश ,माधवी सिंह, ललित तिवारी, मोहित भारद्वाज,मुकुल वार्ष्णेय, कुनाल मिश्रा, रॉकी ठाकुर, कपिल तोमर, विजय, भोला पंडित,अमन भार्गव, अशोक सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, आशीष पाराशर, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment