अराजक तत्वों पर कड़ी नजर


सिकन्द्राराऊ- 3 फरवरी। शवे ए बारात एवं महाशिवरात्रि पर्व एंव कस्बा में निकलने वाली शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में लोगों ने पर्व को लेकर के अपने-अपने विचार रखे।
बैठक में एसडीएम संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा घाट से कांवड़ में गंगाजल लाकर के हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हजारों कांवड़िया दिन रात गंगा से यात्रा करके अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं। पैदल चलने वाले कांवड़ियों की सेवा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग में व्यापक रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत कांवड़ियों की सहायता को शिविर लगाये जाएंगे। उनमें कांवड़ियों की सेवा का इंतजाम तथा दवा का प्रबंध किया जा रहा है ।
बैठक में लोगों से अपील की गई कि वे इन कांवड़ियों की सेवा सहायता के लिए अपने स्तर से पूरा प्रयास करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि कांवड़ियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। वहीं आज शवे ए बारात का पर्व है। इस पर पर कोई भी अराजकता न फैलाएं। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। शिव संकीर्तन यात्रा को लेकर अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन कस्बा के गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से यह यात्रा निकाली जाती है तथा इसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। कई वर्षों से शांतिपूर्वक माहौल में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूर्ण आशा है कि इस वर्ष भी गत वर्षो की तरह यात्रा का सफल आयोजन संपन्न होगा। सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझकर करें । किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और अफवाहों को फैलाने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है।
बैठक में कोतवाल शिवकुमार शर्मा, अभिषेक वर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, राज वाष्र्णेय, प्रवीण वाष्र्णेय, सुनहरीलाल यादव प्रधान, हाजी जलील, अमन गुप्ता, गुलाम अहमद, सत्य प्रकाश यादव प्रधान, नूरी कुरैशी, अभिषेक वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment