
हाथरस-3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने कहा है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान काफी गति पकड़ चुका है, जो कि 6 फरवरी तक चलेगा। उसको गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व जिला प्रभारी डीपी भारती, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा नगर में सभी शक्ति केंद्रों पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में संगठन के पदाधिकारियों को 6 फरवरी तक शक्ति केंद्र की सभी बूथों पर रोजाना कार्य करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया है कि वहां प्रत्येक दिन एक बूथ पर शक्ति केंद्र संयोजक, वूथ अध्यक्ष, बीएलए 2 एवं उस क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घर घर जाकर 6 नंबर फार्म के माध्यम से वोट बढ़ाने के कार्य में जन जागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने भी सभी मतदाता बंधुओ से अनुरोध किया है कि यह मौका बार-बार नहीं आएगा, जो लोग वोट बनवाने से वंचित रह जाएंगे, उनको आगे काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिनका वोट बन जाएगा उनको एक मतदाता पहचान पत्र मिलेगा। वह हमारी राष्ट्रीयता का पहचान पत्र होगा, जो कि सभी सरकारी योजनाओं में कार्य करेगा। यदि किसी को अपने वोट बढ़ाने में किसी भी जगह कोई परेशानी आ रही है तो वह मेरे मोबाइल नंबर पर 9286866252 पर संपर्क कर सकते हैं। जो कार्यकर्ता संगठन द्वारा सभी शक्ति केंद्र, मतदेय स्थलों पर लगाए हैं। कार्यकर्ताओं की सूची में सर्वश्री हरिशंकर राणा भूरा पहलवान रमनपुर रामबाग स्कूल, शिवम कुलश्रेष्ठ श्रीनगर अक्रूर इंटर कॉलेज, हरीश सेंगर लेबर कॉलोनी बागला इंटर कॉलेज, श्रीमती सोनिया नारंग खंदारी गढी बांगला डिग्री कॉलेज, अनुराग अग्निहोत्री बेलनशाह कोठी रामनारायण सेकसरिया कॉलेज, अशोक गोला गौशाला रोड रामनारायण सेकसरिया कॉलेज, आशीष शर्मा सीयल खेड़ा सुरजोवाई बालिका विद्यालय, अमित भौतिका मेंडू गेट रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, रामहरि चाहर हनुमान गली लाल डिग्गी जूनियर हाईस्कूल, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय रामलीला मैदान हरचरण दास कन्या इंटर कॉलेज, रमेश राजपूत दिल्ली वाला चैक अशोक टॉकीज चक्रधारी स्कूल, दिलीप चैधरी चामड गेट रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, अंकित गौड़ लाला का नगला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, संजय सक्सैना मुरसान गेट विद्यापति स्कूल, नरेंद्र ग्रोवर जागेश्वर पाठशाला महात्मा गांधी गल्र्स कालेज, गौरव आर्य खौडा हजारी ओढ़पुरा प्राइमरी पाठशाला, रामवीर सिंह भैयाजी बालापट्टी कछपुरा प्राइमरी पाठशाला, बंसी पंडित चाहबुर्ज नाई का नगला पाठशाला यह सभी प्रवासी कार्यकर्ता 3 फरवरी से 6 फरवरी तक इन्ही शक्ति केंद्रों की प्रत्येक दिन अलग-अलग वूथो पर कार्य करेंगे और प्रत्येक दिन की रिपोर्ट जिला कार्यालय द्वारा नियुक्त पदाधिकारी अथवा जिला कार्यालय पर तैनात कृष्णा शर्मा को रिपोर्ट देंगे।











