अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में

हाथरस-3 फरवरी। श्री अग्रवाल सभा द्वारा अपना घर आश्रम परसारा जलेसर रोड पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य श्री राम मंदिर की तृतीय वर्षगांठ के के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में आश्रम में निवासरत सभी प्रभुजनों को प्रसादी स्वरूप भोजन कराया गया।
इस मौके पर प्रभु श्रीराम जी एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी के जयघोष से समूचा वातावरण राममय एवं भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय कवि अनिल बौहरे तथा कु. चाहत शर्मा एवं अपना घर आश्रम के सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा काव्य पाठ करके कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया।
इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एड, श्री अग्रवाल सभा के महामंत्री विनोद अग्रवाल एड., कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल किराने वाले, मंत्री लोकेश अग्रवाल हींग वाले, संयुक्त मंत्री रामकुमार अग्रवाल फाॅल वाले, मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल दाल वाले,शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, राजेश तायल, राकेश बंसल हींग वाले, सतीशचंद्र गोयल दाल वाले, अजय कुमार टालीवाल मेटल वाले, अरविंद अग्रवाल राया वाले, प्रकाश नारायण बंसल, संजय टालीवाल, गौरव पोद्दार, सुरेशचंद्र अग्रवाल बर्तन वाले, कृष्णगोपाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल रिंकू, अरविंद अग्रवाल चप्पल वाले, मोहनलाल सिंघल बैग वाले, प्रदीप कनोडिया, अभय बंसल, अनिल कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल बैंक वाले, अजय कुमार लोहिया, मनोज अग्रवाल एड, अरुण पोद्दार, ललित किशोर अग्रवाल (उदय) तथा अपना घर आश्रम के पदाधिकारी व सदस्यगण स्टाफ आदि उपस्थित थे।









