
हाथरस-3 फरवरी। कोतवाली के पास तालाब ओवरब्रिज पर आज दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद में दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहीं बीच सड़क पर हुई मारपीट से जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
बताया जाता है आज दोपहर तालाब चैराहा ओवरब्रिज पर कोतवाली के पास दो युवकों के बीच फोन पर हुई कहासुनी के बाद बीच सड़क पर मारपीट हो गई और उनमें जमकर लात घूंसे भी चले। सड़क पर हुई मारपीट से जाम लग गया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर लात घूंसो से मारपीट कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व राहगीरों ने मामले को शांत कराया। इस दौरान ओवरब्रिज पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई।









