जिन लोगों के एसआईआर फार्म नहीं भरे गये हैं उन्हें अफसरों द्वारा नोटिस जारी किए गये हैं। जिसे लेकर एसआईआर फार्म जमा करने वालों औरं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) नोटिस जमा करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इन नोटिसों की जांच कर जमा कर रहे हैं।
मंगलवार को एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग आठ हजार नोटिस जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित होने से बचाने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है। सभी बीएलओ उन लोगों के घरों का दौरा कर रहे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, और उन्हें नोटिस सौंप रहे हैं ताकि वे अपने नाम जुड़वा सकें। एसडीएम ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे हैं। सुबह से ही तहसील परिसर, ब्लॉक कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय और एबीएससी कार्यालयों में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अपने मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए एसआईआर नोटिस जमा करने पहुंच रहे हैं।









