एसआरबी पब्लिक स्कूल में शिक्षा पर चर्चा मंथन कलः प्रमुख हस्तियां करेंगीं शिरकत


हाथरस-3 फरवरी। शहर के आगरा रोड स्थित एम जी पॉलिटेक्निक के पीछे एसआरबी पब्लिक स्कूल में कल 4 फरवरी को शिक्षा पर चर्चा एवं संकल्प वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगीं। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान होंगे।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एसआरबी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ए. पी. सिंह, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर, मैनेजर पुनीत कुमार तथा प्रधानाचार्य जीडी शर्मा ने बताया है कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व उच्च शिक्षा को लेकर शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कल 4 फरवरी को दोपहर 12 से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा विषय पर प्रबुद्धजनों द्वारा मंथन किया जाएगा कि छात्र-छात्राओं के इंटरमीडिएट के बाद अपने भविष्य निर्माण के लिए उन्हें किन-किन क्षेत्र में जाने से लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया है कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शिक्षा पर चर्चा के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, आगरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह, सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट कमेटी के जिलाध्यक्ष व प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. उमाशंकर शर्मा, वरिष्ठ युवा चिकित्सक डॉ. भरत यादव, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नन्नुमल गुप्ता सुपारी वालों के अलावा प्रमुख चिकित्सक, प्रमुख उद्योगपति, मुख्य अधिवक्ता, प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद, प्रबुद्धजन, जनपद के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
एसआरबी पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा समस्त शिक्षाविदों, इंजीनियर, चिकित्सक, अधिवक्ताओं व अन्य सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment