गांव नया नगला में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में बजरंगियों के साथ ग्रामीणों ने भगवान बजरंगबली की भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान श्री हनुमानजीभक्तिमय हो गया।
मंगलवार को निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान बंजारा दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर अपनी टीम के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी मंदिरों में पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चोला श्रंगार अर्पित करते हुए विश्व सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों और बजरंगियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। गांव के बुजुर्गों और प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल वातावरण भक्तिमय होता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी हिंदू संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का सुअवसर मिलता है। प्रभात फेरी के दौरान गांव का कोना-कोना भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से खन्ना ठाकुर के साथ सनी कुशवाहा, प्रशांत कुमार, विष्णु कुमार, रवि, लक्ष्मण, विवेक सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।
———————————









