
हाथरस-2 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए देश के आम बजट पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक बजट है।
सदर विधायक ने कहा है कि यह बजट देश की आर्थिक सुदृढ़ता, समावेशी विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग तक अवसर पहुँचाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने वाला यह बजट भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।
यह बजट मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर ए. आई. तक, रेल और जलमार्ग से लेकर स्पोर्ट्स और तीर्थों तक, भारत को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने वाला है।मैं इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों की ओर से आभार प्रकट करती हूं।












