सतगुरु ही हैं जो हमारे मोक्ष के द्वार को खोल देते हैं-संत राजिंदर सिंह जी महाराज


हाथरस-2 फरवरी। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनरतले कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग परम संत कृपाल सिंह जी महाराज एवं मिशन के प्रमुख व विश्व आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने ऑडियो वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया।
संत कृपाल सिंह जी महाराज ने इस बात पर जोर दिया कि हम सबको प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भजन अभ्यास पर अवश्य बैठना चाहिए। निरंतर प्रभु के नाम का सिमरन करने से ही हम सब अपने जीवन के ध्येय को पूरा कर सकते हैं। मालिक ने हम पर असीम कृपा करी जो हमें एक पूर्ण सतगुरु का सानिध्य प्राप्त हुआ। एक सतगुरु ही हैं जो हमारे मोक्ष के द्वार को खोल देते हैं। इसी श्रृंखला में संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने समझाया कि हम इंसानों का जीवन दया, प्रेम, सच्चाई, निष्काम सेवा एवं अहिंसा से भरपूर होना चाहिए। जब एक इंसान उपरोक्त गुणों को धारण करता है तो उसके लिए प्रभु प्राप्ति का रास्ता खुलना प्रारंभ हो जाता है और जब हमें प्रभु कृपा से एक पूर्ण सतगुरु द्वारा पवित्र नाम की देन मिलती है, तो नाम की निरंतर रसाई करने से हम परमात्मा के स्वरूप के दर्शन करने में सफल हो जाते हैं। अंत में सभी संगत को महाराज जी ने कुछ समय के लिए भजन अभ्यास पर बैठाया।
सत्संग पर आश्रम पर छोटे बच्चों के लिये बाल सत्संग भी आयोजित किया गया। साथ ही साथ आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक डिस्पेंसरी भी लगाई गयी। जिस पर जरूरत मंद लोगों का योग्य चिकित्सक मनोज अरोड़ा द्वारा उपचार किया गया। सत्संग समाप्ति पर सभी संगत हेतु लंगर प्रसादी का वितरण भी किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment