हाॅस्पीटल के शुभारंभ से जनता को मिलेंगीं अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं- विधायक अंजुला माहौर

हाथरस-2 फरवरी। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए अब मोहनगंज में आर. डी. हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हो गया है। जहां पर युवा अनुभवी एमडी जनरल मेडिसिन चिकित्सक डॉ. अनुभव अपनी स्वास्थ्य सेवाएं शहर की जनता को देंगे। वहीं अन्य कई चिकित्सक भी अलग-अलग रोगों के रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारी फर्म राकेश कुमार दिनेश कुमार बंटी क्लॉथ एंपोरियम वालों के नवीन प्रतिष्ठान श्रीमती अंगूरी देवी रतन सिंह स्वर्णकार के आर. डी. हॉस्पिटल का मोहनगंज में भव्य शुभारंभ हो गया है। आर. डी. हॉस्पिटल के शुभारंभ से पूर्व अस्पताल में एमडी जनरल मेडिसिन डॉ. अनुभव, बीडीएस एमडीएस डॉ.श्वेता वर्मा, तथा उनके परिवारीजन राजेंद्र बाबू वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार वर्मा, बंटी ठाकुर, प्रमोद कुमार वर्मा कोठी वालों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया एवं शहर के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सक एंव सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.एमसी गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर आर. डी. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। वहीं इस मौके पर डॉ. अनुभव, डॉ.श्वेता वर्मा, डॉ. विकास स्वर्णकार, डॉ. सहजर तौसीफ के अलावा राजेंद्र बाबू वर्मा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, बंटी ठाकुर, प्रमोद कुमार कोठी वालों द्वारा सभी अतिथियों का जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि हाथरस शहर में आर. डी. हॉस्पिटल का शुभारंभ शहर की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा कदम है और जरूरतमंदों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगीं। इस मौके पर एमडी जनरल मेडिसिन डॉ. अनुभव ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को जनरल मेडिसिन के अलावा दंत चिकित्सा, स्किन चिकित्सा आदि की सेवाएं भी मिलेंगी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य,वरिष्ठ भाजपा नेता बौ. प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. सौरभ महेश गुप्ता, डॉ. रजत महेश गुप्ता, डॉ.गौरव महेश गुप्ता, डॉ. भरत यादव, डॉ. संदीप गुप्ता आगरा, डॉ. सुनील अग्रवाल, प्रेम सिंह यादव एड., मदन मोहन अपना वाले, बांकेलाल गुड़ वाले, सुनील वर्मा एड., सत्यवीर वर्मा एड., डॉ. राकेश गुप्ता, सभासद रचना गोयल, पूर्व सभासद आशीष गोयल, धीरज जैन, अशोक अग्रवाल जीके, राधामाधव शर्मा एड., चैधरी महावीर सिंह, मनोज वर्मा, विश्वनाथ आर्य, सौरभ शर्मा, अभिषेक शर्मा, सुरेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, लोकेश सेंगर, मोनू जायसवाल, रवि शर्मा, पूसी बौहरे, अनुपम अग्रवाल, राधावल्लभ माथुर, सुनील माथुर डॉ. वैभव, आकाश राज स्वर्णकार, वर्तिका स्वर्णकार, हर्षिता स्वर्णकार, इंजी. आदित्य स्वर्णकार, इंजी. अर्जुन स्वर्णकार, शौर्य, आर्यन, आरुष, उन्नति, श्रेयांशी, अवयुक्त स्वर्णकार आदि तमाम लोग मौजूद थे। वहीं उद्घाटन समारोह का संचालन वरिष्ठ हिंदूवादी नेता अभिषेक रंजन आर्य द्वारा किया गया।









