
हाथरस-2 फरवरी। मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं मिलावट करने वालों के खिलाफ शासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले में लगातार छापामार कार्यवाही एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा कस्बा सासनी में एक शिकायत के आधार पर चेकिंग की गई और सैंपल भर गया है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तहसील सासनी स्थित गुप्ता एजेंसी की प्राप्त शिकायत के क्रम में नमूना कार्यवाही की गई। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता सूरज से बिक्री हेतु रखे हुए पोला नमकीन और रस्क के नमूने जांच हेतु लिए गए।दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं स अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी ।









