तमंचा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गोपालपुर रोड से एक युवक को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर गांव गोपालपुर रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम पता शीलेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव बपंडई थाना हसायन बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास भी है । वह कई मामलों में कोतवाली हसायन से जेल भी जा चुका है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment