
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मथुरापुर में नामजदों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मथुरापुर निवासी कमलेश देवी पत्नी उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि कि वह गत 31 जनवरी की शाम 4:30 बजे करीब अपने खेत पर गई थी। वहां गांव की ही आशा देवी पत्नी उदयवीर जबरन खेत से बरसीम काट कर ले जा रही थी । पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो नामजद ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी । वहीं आसपास खेतों पर काम कर रहे आशा देवी का पति एवं पुत्र राहुल भी मौके पर आ गया । जहां तीनों नामजदो ने पीड़िता के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









